Advertisement
Advertisement
होम / One Nation-One Election: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की आई प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा..

One Nation-One Election: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की आई प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा..

BY: • LAST UPDATED : September 19, 2024

Inkhabar Haryana, One Nation-One Election: केंद्रीय मंत्रिमंडल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को मंजूरी दिए जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया आई। वहीं, नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी को फैसले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की केंद्रीय मंत्रिमंडल में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को मंजूरी दिए जाने पर प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को इस फैसले के लिए बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी देश के हित में ऐतहासिक फैसला ले रहे हैं देश के अंदर लगातार चुनाव होते हैं तो विकास की गति में रुकावट हो सकती है और वहीं दूसरा, लोगों के काम नहीं होते, हमेसा लोग चुनाव की प्रक्रिया में ही फंसे रह जाते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों एक कमेटी बनाई थी, तो वहीं, उस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल गयी है। जिससे खर्चा भी कम होगा और विकास की गति में भी रफ़्तार बढ़ेगी।

Advertisement

Karnal News: आरोपी ने शौचालय में बिजली बोर्ड से करी आत्महत्या की कोशिश

कैबिनेट में मिली मंजूरी..

तो वहीं, आपको बता दें, केंद्रीय मंत्रिमंडल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को मंजूरी दिए जाने पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री व भाजपा उम्मीदवार अनिज विज की भी एक प्रतिक्रिया सामने आई है। अनिज विज ने कहा कि ये बहुत अच्छा काम है और अच्छा होता जब देश आजाद हुआ था तभी हम इसे लागू कर देते। हमारे देश का काफी सारा वक्त सिर्फ चुनावों में जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत अच्छा फैसला लिया है। तो वहीं बता दें, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को बुधवार को मोदी कैबिनेट में मंजूरी मिल चुकी है। बहरहाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसपर जानकारी देते हुए कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ बिल को पेश किया जाएगा।

Haryana BJP Manifesto: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया घोषणा पत्र, युवाओं और महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान