Advertisement
Advertisement
होम / Rashifal 2025: 2025 के आगमन से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत, हर दिशा से मिलेगी सफलता और समृद्धि!

Rashifal 2025: 2025 के आगमन से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत, हर दिशा से मिलेगी सफलता और समृद्धि!

BY: • LAST UPDATED : December 31, 2024
Inkhabar Haryana, Rashifal 2025: नए साल के साथ ही कई राशियों का भाग्य भी एक नया मोड़ लेने वाला है। शास्त्रों के मुताबिक, जनवरी महिने की शुरुआत कई राशियों के लिए काफी शुभ रहेगा। इस समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति इन राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी, जिससे उनका जीवन खुशहाल और समृद्धि से भर जाएगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियाँ हैं जिनकी किस्मत इस नए साल में चमकने वाली है।

मेष (Aries)

  • आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
  • उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।

वृषभ (Taurus)

  • आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें।

मिथुन (Gemini)

  • दिन मध्यम फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
  • उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

कर्क (Cancer)

  • आज भाग्य आपके साथ है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं।
  • उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह (Leo)

  • सिंह राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
  • उपाय: सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

  • दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
  • उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

तुला (Libra)

  • आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यापार में लाभ होगा।
  • उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

  • सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कठिन कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
  • उपाय: काले तिल का दान करें।

धनु (Sagittarius)

  • धनु राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

मकर (Capricorn)

  • मकर राशि वालों को आज नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius)

  • दिन शुभ रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
  • उपाय: श्रीकृष्ण की आराधना करें।

मीन (Pisces)

  • मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।