Inkhabar Haryana, Surajkund Mela 2025: फरीदाबाद में 7 फरवरी से 38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की शुरुआत होगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे तो वही हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। 38वें में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की तैयारी को लेकर आज पर्यटन विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी कला रामचंद्र ने प्रेस वार्ता की हैं।
सुरक्षा व्यवस्था का होगा खास ख्याल
जानकारी के मुताबिक, इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी कला रामचंद्र ने बताया कि इस बार सूरजकुंड मेले में मध्य प्रदेश और उड़ीसा थीम स्टेट के तौर पर सूरजकुंड मेले में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे तो वही 6 बिमटेक देश की भागीदारी भी इस बार सूरजकुंड मेले में दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
वहीं इस बार सूरजकुंड मेले में तीन पवेलियन बनाए गए हैं। जिसमें गोवा उड़ीसा के पवेलियन भी शामिल है आपको बता दें इस बार सूरजकुंड मेले में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है तो वही 600 सीसीटीवी कैमरो से सूरजकुंड मेले के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी साथ ही 2000 पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर मेल सुरक्षा तक करते हुए नजर आएंगे साथ ही प्रिंसिपल्स सेकेट्री ने बताया कि इस बार का सूरजकुंड मेला हर बार के मुकाबले काफी बेहतर और अच्छा रहेगा।।
सूरजकुंड मेंले के अंदर 600 CCTV कैमरे लगे
बता दें कि, फरीदाबाद के 38 में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हर बार के मुकाबले इस बार भी पुलिस की बेहतर व्यवस्था की जाएगी कड़े सुरक्षा के इंतजामों के बीच सूरजकुंड मेला चलेगा सूरजकुंड मेले के अंदर 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो वही 2000 पुलिसकर्मी सूरजकुंड मेले में ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर के मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।