Advertisement
Advertisement
होम / Vaishali News: शाही विदाई! हेलीकॉप्टर से मायके लौटी बिटिया, गांववालों में दिखा उत्साह, जानें पूरी खबर

Vaishali News: शाही विदाई! हेलीकॉप्टर से मायके लौटी बिटिया, गांववालों में दिखा उत्साह, जानें पूरी खबर

BY: • LAST UPDATED : February 17, 2025
Inkhabar Haryana, Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के रामपुर रत्नाकर गांव में हाल ही में एक अनोखी घटना देखने को मिली, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। शादी के बाद पहली बार अपनी ससुराल से मायके लौट रही नवविवाहिता सुप्रिया रानी अपने पति धीरज राय के साथ हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचीं। इस भव्य स्वागत समारोह को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

हेलीकॉप्टर से मायके पहुंची बिटिया

रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई गांव निवासी अभय शर्मा के पुत्र कृष्ण शर्मा ने अपनी बहन सुप्रिया रानी और उनके पति धीरज राय को खास अंदाज में अपने पैतृक गांव बुलाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करवाई, जिससे नवविवाहित जोड़ा धूमधाम से मायके पहुंचा। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव की सीमा में दाखिल हुआ, ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। महिलाएं, पुरुष, बच्चे—सभी इस अनोखी विदाई के गवाह बनने के लिए पलकें बिछाए हुए थे। हेलीकॉप्टर के उतरते ही गांववालों ने फूल-मालाओं से नवविवाहित जोड़े का भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजे की धुनों पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया और उत्सव जैसा माहौल बन गया।

प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

इस विशेष अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। सराय थाना अध्यक्ष मणिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, वहीं अग्निशमन वाहन भी सतर्कता बनाए रखने के लिए तैनात किए गए। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ की पूरी प्रशासनिक तैयारी पहले से की गई थी। हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद लगभग एक घंटे तक यह गांव में ही रहा, जिसके दौरान कृष्ण शर्मा ने अपने पूरे परिवार के साथ इलाके की सैर भी की। इस दौरान कई ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस अनोखी विदाई को कैमरों में कैद किया। देखते ही देखते इस अनोखी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड

गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर के आगमन से हर कोई रोमांचित था। जहां कुछ लोग इसे अभूतपूर्व घटना मान रहे थे, वहीं कुछ इसे आधुनिकता और परंपरा का अनूठा संगम बता रहे थे। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो गई, जिसमें हेलीकॉप्टर से नवविवाहित जोड़े की भव्य विदाई और स्वागत की तस्वीरें खूब साझा की जा रही हैं।

Advertisement