Advertisement
Advertisement
होम / Yamuna Nagar News: गन्ने के खेत में मिला 6 साल की मासूम बच्ची का शव, जानिए क्या है पूरा मामला

Yamuna Nagar News: गन्ने के खेत में मिला 6 साल की मासूम बच्ची का शव, जानिए क्या है पूरा मामला

BY: • LAST UPDATED : September 21, 2024

Inkhabar Haryana, Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली थाने के एक गांव में गन्ने के खेत में 6 साल की मासूम बच्ची का शव मिला है। मासूम बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी जिसके बाद वो लापता हो गई। स्थानीय लोगों को शक है कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी है। मामले की खबर जब पुलिस को मिली तो उन्होनें बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Haryana Crime: साहूकार ने मजदूर के साथ की मारपीट, सदमे में आकर की आत्महत्या

क्या कहा पुलिस अधीक्षक ने

जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात बच्ची के लापता होने की खबर मिलने के बाद मासूम की तलाश शुरू की गई थी। कुछ घंटों बाद बच्ची का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुनिया ने कहा कि पहली नजर में देखने में ऐसा लगता है कि बच्ची की हत्या की गई है। हांलाकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची के साथ रेप हुआ है या नहीं।

Advertisement

एक संदिग्ध का चला पता

बता दें कि, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया कहा कि एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके पीछे लग चुकी है। पिछले 3 दिनों में जिले में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले भी बुरिया कस्बे में 7 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। उसका शव शहर के बाहरी इलाके में एक पेड़ के पास पड़ा मिला था।