Advertisement
Advertisement
होम / Election 2024: हुड्डा की सरकार बनी तो नौकरियों सहित सभी सुविधाएं रोहतक जिले को मिलेंगी: जेपी दलाल

Election 2024: हुड्डा की सरकार बनी तो नौकरियों सहित सभी सुविधाएं रोहतक जिले को मिलेंगी: जेपी दलाल

BY: • LAST UPDATED : September 9, 2024

Election 2024: लोहारू के वित्त मंत्री जेपी ने कहा कि जेपी दलाल है तो लोहारु की नहरों में पानी है, बिना जेपी दलाल लोहारू में पानी नहीं। उन्होंने कहा कि वे किसान के बेटे हैं। किसान, मजदूर और गरीब की सभी समस्याओं को जानते हैं। उन्होंने अपने हाथों से कृषि कार्य भी किया है लेकिन ठेकेदार अपनी स्वार्थ सिद्धि के रोहतक का राज चाहते हैं तथा हुड्डा को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष के कांग्रेस शासन काल के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए हुड्डा ने भिवानी के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया।

हुड्डा नहीं दे पाए भिवानी जिलों को पूरा पानी व बिजली

लोहारू सहित पूरे जिला भिवानी को मिलने वाला बिजली व पानी का हक कभी पूरा नहीं दिया। आज भी हुड्डा भिवानी जिलों को पूरा पानी व बिजली देने की बात नहीं कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेसी नेता कभी हल्का लोहारू व जिला भिवानी का भला नहीं कर सकती। यदि हुड्डा का सूत बैठ भी गया तो नौकरियां सहित सभी सुविधाएं रोहतक जिले के लोगों को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने राजवीर ठेकेदार को लोहारू के वोटों का ठेका दे रखा है। यदि उनकी मंशा पूरी भी हो जाती है तो ठेकेदार पहले अपना खर्चा पूरा करेगा जनहित से उसे कोई लेना देना नहीं है।

वित्त मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर लगाए इंजाम

भाजपा शासन में लोहारू प्रदेश में अव्वल विकसित हल्के में शामिल हुआ है। पहले लोहारू में मोटा अनाज भी नहीं होता था आज पूरा नहरी पानी मिलने से लोहारू के बालू के बड़े बड़े टिल्लो के ऊपर ईख, धान व बागवानी की फैसले लहरा रही है। कांग्रेस पार्टी को निश्चित तौर पर हार का सामना करना ही पड़ेगा। उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि एक बार और कलम की ताकत दे दो, सवाया करके दिखाऊंगा। वित्त मंत्री जेपी दलाल रविवार को गांव ढाणी भाकरा, बुधसैली, मोतीपुरा, सिवानी, किकराल, देवसर, ढाणी सिलावाली तथा लीलस गांवो में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री ने सेठ मेघराज जिंदल राजकीय महाविद्यालय के सामने छात्र नेता सिंधू द्वारा आयोजित युवाओं के कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

Advertisement

एक बार फिर कमल लाने की जेपी ने जनता से की अपील

वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर क्षेत्र का बिना भेदभाव सर्वांगीण विकास करवाया है। हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता खुद जेपी दलाल समझकर चुनाव लड़े और भारी बहुत से कमल को विजय बनाएं ताकि क्षेत्र में और अधिक विकास करवाया जा सके। प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और लोहारू हल्के में और अधिक तेज गति से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

ग्रामीणों ने वित्त मंत्री का र फूल मालाओं से किया स्वागत

गांवों में वित्त मंत्री का ग्रामीणों ने पगड़ी और फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया और वित्त मंत्री को फलों से तोला गया। वित्त मंत्री को ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ सभास्थल तक लाया गया। ग्रामीणों ने दोबारा लोहारू विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से जीतने का आश्वासन दिया। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रही।

Vinesh Phogat Welcom: ओलंपियन विनेश फौगाट टिकट मिलने पर पहली बार पहुंची सुसराल, सोने चांदी के भेंटो से किया गया सम्मानित