




Increasing Pollution: हरियाणा के फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। इस समय शहर की हवा इतनी प्रदूषित हो गई है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन भी महसूस हो रही है। इसके पीछे सड़कों पर उड़ती धूल और जगह-जगह चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य एक बड़ा कारण है।हर साल ठंड के मौसम में पॉल्यूशन का स्तर इस तरह बढ़ता है, जिससे फरीदाबाद के निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लोग का कहना हैं कि प्रशासन की ओर से कोई खास कदम नहीं उठाया जाता, जिससे सड़कों पर उड़ती धूल और कंस्ट्रक्शन साइट्स से निकलने वाली बालू-सीमेंट के कारण हवा और खराब हो जाती है। दिवाली के पहले ही पॉल्यूशन बढ़ने लगा है, और लोग चिंतित हैं कि त्योहार पर पटाखों की वजह से यह स्थिति और बिगड़ सकती है।
इसके साथ ही, दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले ग्रीन हाईवे पर भी कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को उड़ती धूल के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोग प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि वो सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाए ताकि उड़ती धूल पर थोड़ा नियंत्रण हो सके।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि वे प्रदूषण को कम करने के लिए ठोस कदम उठाएं, जैसे कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर एंटी-डस्ट स्क्रीन का उपयोग, सड़कों पर पानी का छिड़काव, और खुले में कूड़ा जलाने पर रोक लगाना। लोगों का मानना है कि अगर इन मुद्दों पर ध्यान दिया जाए, तो प्रदूषण के स्तर को काफी हद तक कम किया जा सकता है, और लोग बिना किसी परेशानी के सांस ले सके ।
Traffic Jam: धान की धीमी खरीद के विरोध में किसानों ने लगाया जाम, किए गए रूट डायवर्ट




