Advertisement
Advertisement
होम / Sonipat News: मुआवजे की मांग कर रहे, किसानों का धरना जारी

Sonipat News: मुआवजे की मांग कर रहे, किसानों का धरना जारी

BY: • LAST UPDATED : October 28, 2024

Sonipat News: सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव बरोदा में किसान तीन महीने से धरना दे रहे हैं। वे इंडियन ऑयल द्वारा उनकी जमीन पर पाइपलाइन बिछाने के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें कलेक्टर रेट का केवल कुछ प्रतिशत ही मुआवजा दिया गया है, जबकि वे वर्तमान मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

किसानों ने सदस्यीय कमेटी का किया गठन

धरने में शामिल किसानों ने एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उनका कहना है कि उन्हें प्रति एकड़ 2 से 3 करोड़ रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 10 दिन का समय मांगा है। वे उपायुक्त से मिलने की योजना बना रहे हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल ने की चिंता व्यक्त

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को खाद की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जींद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचना चाहिए।मोहन लाल बड़ौली ने पराली जलाने के मामलों में कमी की बात भी कही और कहा कि हरियाणा के किसान अब पराली से मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वे किसानों को बदनाम कर रहे हैं।

Advertisement

चुनाव हारने पर हुड्डा के बयान का समर्थन

बड़ौली ने कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी के चुनाव हारने पर हुड्डा के बयान का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस की सच्चाई सामने आ रही है। उन्होंने भाजपा का सदस्यता अभियान भी शुरू करने की बात कही, जिसका लक्ष्य 50 लाख नए सदस्य बनाना है।

CM Naib Saini: मुख्यमंत्री नायब सैनी का कुरुक्षेत्र दौरा, विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव में भी होंगे शामिल

Advertisement

लेटेस्ट खबरें