




Inkhabar Haryana, Haryana Weather: हरियाणा और इसके आसपास के इलाकों में इन दिनों घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे न केवल आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, बल्कि सड़क यातायात में भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक प्रदेश में कोहरे के कारण ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
Gurugram AQI: गुरुग्राम की आबोहवा हुई जहरीली, प्रदूषण के कारण लोग हो रहे हैं परेशान
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें राजस्थान से लगे जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में दृश्यता 50 मीटर से भी कम है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में दृश्यता 50 से 100 मीटर तक देखी जा रही है। इन क्षेत्रों में भारी कोहरे की वजह से ट्रैफिक और सार्वजनिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही तापमान में और गिरावट का भी अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।
घने कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। कोहरा और प्रदूषण का मिश्रण वायु गुणवत्ता (AQI) को गंभीर स्थिति में ले आया है। हरियाणा के 11 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जबकि जींद में यह आंकड़ा 500 तक पहुंच चुका है। यह स्थिति खासकर सांस संबंधी समस्याओं वाले व्यक्तियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। वाहन चालकों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। यातायात नियमों का पालन करना और गति सीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
Haryana Weather: गुरुग्राम में बदला मौसम का मिजाज, तपमान में आई गिरावट




