Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather: हरियाणा में मानसून सक्रिय, आज भी हो सकती हैं झमाझम बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून सक्रिय, आज भी हो सकती हैं झमाझम बारिश

BY: • LAST UPDATED : September 7, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Weather: हरियाणा में मानसून का असर अभी भी बरकरार है और आज भी इसके रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट खासकर उन इलाकों के लिए है जहां पिछले दिनों मानसूनी हवाओं ने अपनी मजबूत मौजूदगीं दर्ज कराई है।

इस बार सामान्य से कम हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से 5 सितंबर के बीच हरियाणा में दर्ज की गई बारिश का आंकड़ा 332.1 mm है, जो कि पिछले सालों की सामान्य बारिश 374.3 mm से 11% कम है। इस आंकड़े से यह पता चलता है कि राज्य के 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। जिससे खेती और जल प्रबंधन पर असर पड़ सकता है। लेकिन अगले 2 दिनों तक यानी 7 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे किसानों और सामान्य जनजीवन के लिए कुछ राहत की उम्मीद है।

 

Advertisement

Crime News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर गोली मारकर महिला की हत्या, आपसी विवाद का मामला

रविवार को हो सकती हैं हल्की बारिश

जानकारी के मुताबिक मानसून की सक्रियता 8 सितंबर से कम होने की संभावना है। जिससे 8 से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम बदलाव आने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। जुलाई महीने में भी इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। जिससे पानी जमा करने और प्रबंधन के उपायों की जरुरत और भी बढ़ गई है।