




बता दें कि, मौसम विभाग ने हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,मेवात,पलवल और पंचकुला शामिल है। इन जिलों में तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में 12 से 13 दिसंबर तक शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। साथ ही, कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है।




