




Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज रात से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हवा की दिशा में बदलाव और बादल छाने की संभावना जताई है। इस बदलाव से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मौसम साफ होने और पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने के कारण आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, AQI पहुंचा संतोषजनक स्तर पर
हरियाणा के करनाल में सबसे ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, सोनीपत की रातें सबसे ठंडी रहीं, जहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए तापमान का अनुमान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस लगाया है।
मौसम में बदलाव के कारण कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों की सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में मौसम की परिस्थितियों का ध्यान रखें। ठंडी हवाओं के प्रभाव से रबी फसलों को फायदा हो सकता है, लेकिन अत्यधिक गिरावट से बचाव के लिए उपाय करना आवश्यक है।
Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड का बढ़ता असर, गुरुग्राम का AQI बेहद खराब




