Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, शीतलहर का जारी अलर्ट

Haryana Weather News: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, शीतलहर का जारी अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : December 9, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे महसूस होने लगा है। रविवार को पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद दिन के तापमान में गिरावट आई। हवा का रुख बदलने से नमी भी बढ़ गई, जिससे ठंडक में इजाफा हुआ है। प्रदेश में इस समय सर्दी का माहौल बना हुआ है और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

पानीपत में 5.5 डिग्री तपमान दर्ज

 हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है, जबकि पानीपत में यह 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह गिरावट ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का परिणाम है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेश के 18 जिलों में सुबह के समय धुंध की संभावना जताई है। इसके साथ ही, 11 दिसंबर से शीतलहर की शुरुआत होने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। शीतलहर के प्रभाव से खासतौर पर हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, अंबाला और पंचकुला जैसे जिलों में अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

ठंड से बेघर और असहाय लोग ज्यादा प्रभावित

इन दिनों में कई जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे मौसम में और बदलाव आ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने इन क्षेत्रों में विशेष रूप से शीतलहर और बूंदाबांदी के साथ-साथ धुंध के प्रति अलर्ट जारी किया है।

वहीं, ठंडी हवाओं और शीतलहर के कारण रात का तापमान और भी गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। इस ठंड से खासकर बेघर और असहाय लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अनाज मंडी जैसे खुले स्थानों पर कई लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से रैन बसेरों के इंतजाम में कोई खास सक्रियता नजर नहीं आ रही है।

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, बारिश का अलर्ट