Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: सिरसा-चरखी दादरी में कोहरे का कहर, सर्दी बढ़ने का मौसम विभाग का अलर्ट

Haryana Weather News: सिरसा-चरखी दादरी में कोहरे का कहर, सर्दी बढ़ने का मौसम विभाग का अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : December 21, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana Weather News:  घने कोहरे ने सिरसा और चरखी दादरी जिले को अपनी चपेट में ले लिया है। पहली बार देखने को मिले घने कोहरे ने जहां वातावरण को ठंडा कर दिया, वहीं विजिबिलिटी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सिरसा में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर तक सीमित रही, जबकि चरखी दादरी में गहरी धुंध के चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर भी केवल 4 फीट तक ही देखने में कठिनाई हुई।

वाहन चालकों और आमजन को झेलनी पड़ी परेशानी

घने कोहरे के कारण दोनों जिलों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ गाड़ियां चलानी पड़ीं। सिरसा और चरखी दादरी के कई इलाकों में सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलते नजर आए।

चरखी दादरी में तापमान गिरा 7 डिग्री सेल्सियस

चरखी दादरी में कोहरे के साथ तापमान भी गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ठंड और धुंध ने आमजन के साथ-साथ किसानों के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है।

Advertisement

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। कोहरे का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

फसलों पर कोहरे का असर

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे का फसलों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकते हैं। कोहरे की नमी रबी की फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन अगर पाला गिरता है तो इससे फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाएगा।