




जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार-झारखंड जैसे राज्यों में ठंड का असर तेज़ी से बढ़ेगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे अपेक्षाकृत गर्म राज्यों तक भी इसका असर देखा जाएगा। हरियाणा के कई जिलों, जैसे हिसार, जींद, भिवानी, और झज्जर में सोमवार रात से ही गहरी धुंध छा गई, जिससे दृश्यता शून्य से पांच मीटर तक रह गई। यह स्थिति जनजीवन को प्रभावित कर रही है और यातायात में भी बाधा डाल रही है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 1 जनवरी से 6 जनवरी के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर सक्रिय होंगे। इसका असर हरियाणा समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। वहीं 3 से 6 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने के असार है। इस दौरान राज्य में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी दी है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फतेहाबाद और सिरसा जैसे जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गहरे कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ने की संभावना है।




