




शीतलहर के वजह से राज्य में तापमान तेजी से गिर रहा है, हिसार का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।दिन का तापमान भी तेजी से गिर रहा है। रोहतक में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से काफी कम है। यह स्थिति राज्य में ठंड के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
बता दें कि, मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल है। इसके अलावा, इन जिलों में से कुछ स्थानों पर बादल छाने की संभावना भी है।
ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। स्कूलों में छुट्टियों का समय घटाया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। बुजुर्गों, बच्चों, और बीमार लोगों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि 16 दिसंबर से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।




