Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में भारी बारिश का कहर, अगले 24 घंटे जारी अलर्ट

Haryana Weather News: हरियाणा में भारी बारिश का कहर, अगले 24 घंटे जारी अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा में इस समय मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही बारिश ने राज्य के तापमान को काफी हद तक नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली-NCR और हरियाणा का मौसम

दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है, और अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में बारिश और तेज हो सकती है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

Advertisement

कृषि और दैनिक जीवन पर प्रभाव

तेज बारिश और ओलों की वजह से किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है। सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसलें इस खराब मौसम के चलते बर्बाद होने का खतरा झेल रही हैं। वहीं, लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों के जीवन को भी प्रभावित किया है। सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और ओलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। किसान भी अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Haryana Weather News: हरियाणा में बारिश ने दी ठंड को धार, वायु गुणवत्ता में आया सुधार