Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में जनवरी की ठंड ने पकड़ी रफ्तार, रात के तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में बारिश के आसार

Haryana Weather News: हरियाणा में जनवरी की ठंड ने पकड़ी रफ्तार, रात के तापमान में गिरावट, आने वाले दिनों में बारिश के आसार

BY: • LAST UPDATED : January 8, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के चलते कोहरे का असर बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज और येलो कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 10 जनवरी की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और 11 और 12 जनवरी को कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। नारनौल में रात का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो ठंड के बढ़ते प्रकोप को दर्शाता है। हालांकि, मंगलवार को दिन के समय धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हो सकी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे को लेकर लगातार चेतावनी जारी की है। सुबह के समय कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो रही है, जिससे यातायात और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

अलर्ट के क्षेत्र

मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

  • ऑरेंज अलर्ट:  कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, कैथल, करनाल, सोनीपत,  जींद
  • यलो अलर्ट:   गुरुग्राम,  चरखी दादरी, पंचकूला,  महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, यमुनानगर

बारिश और कोहरे के चलते सावधानी आवश्यक

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरे और बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। सड़क पर यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोहरे के कारण यातायात में व्यवधान हो सकता है, और ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गर्म कपड़े पहनने और सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

 

 

Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दी का प्रकोप, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में जारी अलर्ट