Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड के नए रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट

Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड के नए रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट, आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : January 9, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: प्रदेश में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड अपने चरम पर है। हिसार के बालसमंद और जींद का क्षेत्र इस ठंड का केंद्र बन गया है, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात के तापमान में आई गिरावट ने पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है।

कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों ने आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव की चेतावनी दी है। 11 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 जनवरी की रात से हवाओं की दिशा में परिवर्तन होगा, जिससे उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी। इसके चलते 11 और 12 जनवरी को राज्य में वर्षा की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग ने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। चार जिलों में कोहरे का ओरेंज अलर्ट और 10 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने की संभावना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Advertisement

13 जनवरी के बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना

विशेषज्ञों का कहना है कि 13 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड में और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल, प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का असर बना रहेगा।
मौसम के इस बदलाव के चलते स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सर्दी से बचाव के उपाय अपनाने और आवश्यकतानुसार गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही, बारिश और कोहरे के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।