Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दी का प्रकोप, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में जारी अलर्ट

Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दी का प्रकोप, बारिश और कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में जारी अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : January 6, 2025

 

Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा में सोमवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे ठंड के बढ़ने की उम्मीद और पक्की हो गई। राज्य के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और तेज बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में लगातार दूसरे दिन यलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड और घने कोहरे से गिरता तापमान, विजिबिलिटी शून्य, यहां देखें वीडियो

Advertisement

 

धुंध ने बढ़ाई परेशानी

 

सोमवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत और नारनौल में हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके कुछ देर बाद इन क्षेत्रों में तेज बारिश ने मौसम को और सर्द कर दिया। वहीं, पंचकूला और अंबाला सहित अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के बीच प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करनाल, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, पलवल, चरखी दादरी, नूंह और रोहतक में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह-सुबह दृश्यता बेहद कम होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

 

 

पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ी

रविवार को भी हरियाणा में ठंड का असर महसूस किया गया। हिसार का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और जींद का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को बारिश और कोहरे के चलते तापमान में और गिरावट की संभावना है।

 

 

कृषि और जनजीवन पर असर

बारिश और कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी फसलों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही, घने कोहरे और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं, और सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा। राज्यवासियों को घने कोहरे और ठंडी हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दी और कोहरे का डबल अटैक, विजिबिलिटी जीरो, कई वाहन टकराए