Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में भीषण शीतलहर का कहर, 17 जिलों में जारी अलर्ट

Haryana Weather News: हरियाणा में भीषण शीतलहर का कहर, 17 जिलों में जारी अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : December 14, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा इन दिनों  शीतलहर की चपेट में है। ठंड के कारण प्रदेश के 17 जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बावजूद यह सामान्य स्तर से करीब 2 डिग्री कम है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पानीपत में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार में यह सबसे कम 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोनीपत में तापमान 2 डिग्री और नारनौल में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार में लगातार तीसरे दिन पारा 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे वहां शीतलहर का प्रभाव अधिक देखा गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

बता दें कि, मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों के लिए 14 और 15 दिसंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं – चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल। इन इलाकों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।

Advertisement

16 दिसंबर के बाद हो सकता है बदलाव

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन के अनुसार, 16 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होगा और शीतलहर के असर में कमी आ सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।