Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में बारिश से मौसम ने ली करवट, प्रदूषण पर ब्रेक, किसानों की बल्ले बल्ले

Haryana Weather News: हरियाणा में बारिश से मौसम ने ली करवट, प्रदूषण पर ब्रेक, किसानों की बल्ले बल्ले

BY: • LAST UPDATED : December 23, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा के विभिन्न जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। गुरुग्राम, जींद, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश के चलते जहां लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है।

प्रदूषण से राहत

गुरुग्राम में सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है, लेकिन यह साइबर सिटी के लिए राहतभरी बारिश मानी जा रही है। लंबे समय से बढ़ते प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषण का स्तर घटने की संभावना है।

जींद में किसानों की उम्मीदों को मिला बल

बता दें कि, जींद में देर रात से हल्की बूंदाबांदी जारी है। सर्द मौसम की इस पहली बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है, लेकिन किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अत्यंत लाभकारी साबित होगी। किसानों का कहना है कि इस बारिश से फसलों की सेहत सुधरेगी और पैदावार में भी इजाफा होगा। साथ ही, प्रदूषण का स्तर कम होने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी।

Advertisement

ठंड में इजाफा और फसलों को फायदा

चरखी दादरी में सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। इस बारिश से न केवल किसानों की फसलों को फायदा होगा, बल्कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार होने की उम्मीद है। ठंड बढ़ने के साथ ही आम नागरिकों ने राहत महसूस की है।

भिवानी में भी हल्की बारिश शुरू हो गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। किसानों का कहना है कि यह बारिश उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। गेहूं और अन्य रबी की फसलों को नमी मिलने से उनकी गुणवत्ता में सुधार होगा। बारिश के चलते वायु गुणवत्ता में सुधार देखा जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

IMD ने अगले दो-तीन दिनों तक लगातार हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। यह बदलाव न केवल कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद है, बल्कि बढ़ते प्रदूषण के बीच आम नागरिकों को भी राहत प्रदान करेगा।