Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दी का कहर, शीतलहर के बीच गहराई धुंध की परत

Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दी का कहर, शीतलहर के बीच गहराई धुंध की परत

BY: • LAST UPDATED : December 19, 2024
Inkhabar Haryana, Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल और नूंह जैसे जिलों में धुंध ने ठंड की तीव्रता और बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन रेंगते हुए नजर आए। कैथल में धुंध के साथ पाला भी गिरा, जिसने किसानों और आम नागरिकों की समस्याएं बढ़ा दी हैं।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ठंडी हवाएं 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन इलाकों में बादल छाने और कोहरा बढ़ने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 दिसंबर तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।

Advertisement

इन जिलों में न्यूनतम तापमान सबसे कम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को हिसार सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद करनाल और सिरसा का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। वहीं पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, रोहतक का 6.6 डिग्री और गुरुग्राम का 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।