Advertisement
Advertisement
होम / Haryana weather: आज हो सकती हैं रिमझिम बारिश, जाने कितना होगा अधिकतम और न्यूनतम तपमान

Haryana weather: आज हो सकती हैं रिमझिम बारिश, जाने कितना होगा अधिकतम और न्यूनतम तपमान

BY: • LAST UPDATED : September 6, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana weather: हरियाणा राज्य में मौसम विज्ञान विभाग ने आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं हरियाणा में न्यूनतम तापमान 26.89 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं और अधिकतम तापमान 31.42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जिससे हरियाणा का मौसम खुशनुमा रहेगा और हरियाणा वालों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कितना रहेगा AQI लेवल

बता दें कि हरियाणा में AQI लेवल नॉर्मल लेवल से ज्यादा होने के कारण संवेदनशील लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। AQI जितना ज्यादा होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही ज्यादा होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही ज्यादा होगी। AQI लेवल की बात करे तो 50 या उससे कम लेवल को अच्छी वायु गुणवत्ता को दिखाता है, जबकि 300 से ज्यादा का AQI खतरनाक हवा गुणवत्ता को दिखता है।

 

Advertisement

Agricultural Startup: किसानों की हुई चादीं, कृषि स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए मिलेगें इतने करोड़

सामान्य से कम हुई बारिश

बता दें कि मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ सामान्य स्थिति में आने से हरियाणा में मानसूनी बारिश की स्पीड में पिछले 3 दिनों से लगातार बढ़ोतरी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से लेकर 5 सितंबर के बीच हरियाणा में 332.1 mm बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (374.3 mm) से अब तक 11 % कम है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार करनाल सहित राज्य के 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।