Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम का बदलता मिजाज, दिन में खिलेगी तेज धूप, इन जिलों में ठंड और कोहर का जारी अलर्ट

Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम का बदलता मिजाज, दिन में खिलेगी तेज धूप, इन जिलों में ठंड और कोहर का जारी अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : January 27, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आने वालें दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में गिरावट और सुबह-रात के समय कोहरे का असर दिखाई दे सकता है। IMD ने राज्य के कुछ हिस्सों में 28 जनवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

28 जनवरी के बाद ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 28 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड में इजाफा हो सकता है। 29 जनवरी तक प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे ठंड और भी अधिक महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप खिलने की उम्मीद है, जिससे दिन में ठंड का प्रभाव कम महसूस होगा।

11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में खराब मौसम की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से संभावित खराब मौसम की स्थिति की चेतावनी के लिए जारी किया जाता है। जिन जिलों में यह अलर्ट लागू किया गया है, उनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में कोहरे और ठंड का ज्यादा असर देखा जा सकता है।

Advertisement

अन्य जिलों में रहेगा मौसम साफ

हरियाणा के बाकी 11 जिलों में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ग्रीन सिग्नल जारी किया है, जिसका मतलब है कि इन क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा।

कोहरे से बचाव के लिए रहें सतर्क

यातायात और स्वास्थ्य पर कोहरे का असर काफी गंभीर हो सकता है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकलें। खासतौर पर सुबह और देर रात को कोहरे के दौरान गाड़ी की लाइट्स का सही उपयोग करें।