




Haryana Weather Update: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अचानक से बदलते मौसम का असर जारी है। इसके चलते अब सुबह-शाम हल्की-हल्की ठंड रहने लगी है। और अब तो सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। और फिर धुप होते ही गर्मीका असर होने लगता है, इसके कारण उमस वाली गर्मी होने लगती है। सोमवार और मंगलवार की सुबह पुरे में कोहरा छाया रहा। इस बदलते मौसम ने लोगो को बहुत परेशान कर दिया है। जोकि बीमारियों का घर बनता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वही मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना रहेगी।
मौसम विभाग ने अभी पुरे हफ्ते मौसम में बदलाव रहने की संभावना जताई है। बुधवार रात मौसम ख़राब होने की भी संभावना बताई है। जिसके बाद हल्की बारिश और ठंडी तेज हवाएं भी चलने की पूरी संभावना है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने जानकारी दी की बदलते मौसम के चलते फसलों को फायदा मिलेगा। कुछ फसलों को नुक्सान भी होने का डर है।
Haryana Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को मिला जनता का समर्थन, बना सकारात्मक माहौल




