Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: तेज धूप के बाद अब होगी बारिश की बौछार, हरियाणा में मौसम करवट लेने को तैयार

Haryana Weather Update: तेज धूप के बाद अब होगी बारिश की बौछार, हरियाणा में मौसम करवट लेने को तैयार

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग ने 1 मई से 3 मई तक प्रदेश भर में मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई है। इन तीन दिनों के दौरान कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में जहां तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तूफान और बारिश की वजह से सतर्कता भी बरतनी जरूरी होगी।

1 मई से शुरू होगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, 1 मई से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन प्रदेश के कुल 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार शामिल हैं। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं प्रदेश के छह जिलों — जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात — में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इन इलाकों में भी बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

तूफान का यलो अलर्ट जारी

1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों के लिए विशेष रूप से तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और संभावित ओलावृष्टि की आशंका है। अन्य जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट घोषित किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि आमजन को सावधानी बरतने की जरूरत है।