Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, प्रदेश में बढ़ी ठंड, अलाव बने सहारा

Haryana Weather Update: हरियाणा में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, प्रदेश में बढ़ी ठंड, अलाव बने सहारा

BY: • LAST UPDATED : January 18, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बदलते मौसम के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। IMD ने आने वालें दिनों में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 18 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। ठंड का प्रभाव मैदानी इलाकों में अधिक देखा जा रहा है, जहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कोहरे का कहर, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। शनिवार को आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट रहने की संभावना है। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

हिसार और चरखी दादरी में ठंड का बढ़ता असर

मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप साफ नजर आ रहा है। हिसार के बालसमंद में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चरखी दादरी में सुबह देर तक धुंध और कोहरे का प्रभाव देखा गया। बर्फीली हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। शाम होते ही मौसम और ठंडा हो गया। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए।

Advertisement

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आने वाले दिनों में ठंड के और अधिक तीव्र होने की संभावना है।