Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: सावधान! हरियाणा के इन जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: सावधान! हरियाणा के इन जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

BY: • LAST UPDATED : August 2, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून इस बार पूरी रफ्तार में है और आसमान से लगातार बरसते पानी ने पूरे राज्य में मौसम का मिजाज ही बदल दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने एक तरफ जहां तापमान में गिरावट ला दी है, वहीं दूसरी ओर लोगों को उमस और तेज गर्मी से बड़ी राहत दी है। सोमवार, 29 जुलाई से शुरू हुआ बारिश का यह सिलसिला अब रुकने का नाम नहीं ले रहा।

मौसम में ठंडक और सुहावनापन

लगातार होती बारिश से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम बेहद सुहावना हो गया है। सुबह और शाम की ठंडी हवाओं ने लोगों को चाय की चुस्कियों के साथ बरसात का मजा लेने का मौका दिया है। कई जिलों में तो दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोग इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि 2 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक पूरे सप्ताह हरियाणा में बारिश जारी रहेगी। यानी रक्षाबंधन (19 अगस्त) तक बादल यूं ही बरसते रहेंगे और गर्मी से राहत बनी रहेगी।

Advertisement

विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के आसमान में ऐसे बादल मंडरा रहे हैं, जो नमी से भरपूर हैं और ऊंचाई पर बने हुए हैं। यही कारण है कि बारिश लगातार हो रही है और इसके थमने की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा हरियाणा के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि जलभराव या किसी अन्य आपदा से निपटा जा सके।

सामान्य से 27% ज्यादा बारिश

इस बार मानसून में हरियाणा में सामान्य से कहीं ज्यादा बारिश हुई है। एक अगस्त तक जहां औसतन 208.8 मिमी बारिश होती थी, वहीं इस बार अब तक 264.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 27% अधिक है। यह आंकड़ा खुद इस बात की गवाही देता है कि इस बार मानसून ने किस कदर अपना असर दिखाया है।

कहां हुई सबसे ज्यादा और सबसे कम बारिश?

  • सबसे ज्यादा बारिश: महेंद्रगढ़ (539 मिमी) और यमुनानगर (516.5 मिमी)
  • सबसे कम बारिश: कैथल (134.8 मिमी) और जींद (140.0 मिमी)

 

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

3 अगस्त: फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रेवाड़ी, पलवल सहित 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना। बारिश का प्रतिशत 75 से 100% तक पहुंच सकता है।

4 अगस्त: फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम समेत कई जिलों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश के आसार।

5 अगस्त: यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, मेवात और पलवल में अच्छी बारिश का अनुमान, इन जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।