Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: आज हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: आज हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इन 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी

BY: • LAST UPDATED : August 6, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। आज यानी 6 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जहां तेज बारिश हो सकती है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इन क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे उमस भरे मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है।

अब तक सामान्य से अधिक वर्षा

राज्य में इस बार मानसून ने औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। IMD के आंकड़ों के अनुसार, 5 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य रूप से औसतन 233 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 281 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है, जो सामान्य से 21% अधिक है। यह आंकड़ा किसानों और जल स्रोतों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है।