Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलता मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आने वाले दिनों का अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलता मौसम, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आने वाले दिनों का अपडेट

BY: • LAST UPDATED : March 17, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंडी हवाएं चल रही हैं तो कभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। खासतौर पर 17 और 18 मार्च की रातें ठंडी रहने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी।

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, तापमान में आई गिरावट

आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 21 मार्च तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा समय-समय पर बदलती रहेगी और हल्की गति से चलने की संभावना है। 17 और 18 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इससे लोगों को सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास होगा, जबकि दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होगी।

बादलों की आवाजाही और नमी में वृद्धि

19 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा में मुड़ जाएंगी। इसके कारण 20 और 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ेगी और आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

Advertisement

लेटेस्ट खबरें