Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शीतलहर और बारिश से मौसम हुआ ज्यादा सर्द

Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शीतलहर और बारिश से मौसम हुआ ज्यादा सर्द

BY: • LAST UPDATED : January 16, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जनवरी के मध्य में सर्दी ने अपने चरम पर दस्तक दी है। कई इलाकों में कोहरे, शीतलहर और हल्की बारिश से मौसम और ज्यादा सर्द हो गया है। नारनौल में जनवरी महीने में दूसरी बार हल्की बारिश का अनुभव हुआ। वहीं, वीरवार को पूरे प्रदेश में सुबह से कोहरा और बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने गर्जन-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई थी, जो सच साबित हुई।

आमजन के लिए हालात खराब

मौसम विभाग के मुताबिक, यह मौसमी प्रणाली आज शाम तक आगे बढ़ जाएगी, जिसके बाद 17 जनवरी से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा, NCR और दिल्ली क्षेत्र में ठंड का सिलसिला बरकरार रहेगा। शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति से आमजन के लिए हालात और कठिन हो सकते हैं।

झज्जर और महेंद्रगढ़ में ठंड का जोर

झज्जर में वीरवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। कोहरे और सर्द हवाओं ने सुबह की गतिविधियों को प्रभावित किया। यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दिन की शुरुआत बदलवाई और शीतलहर के साथ हुई। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

स्कूल खुले, सर्दी से जूझते दिखे बच्चे

सर्दियों की छुट्टियों के बाद वीरवार से स्कूलों का पुनः संचालन शुरू हो गया। हालांकि, ठंड के कारण बच्चों को सुबह स्कूल जाते हुए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते दिखे।

Advertisement

अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। शीतलहर के साथ कोहरे की स्थिति पूरे क्षेत्र को प्रभावित करेगी। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और जरूरी एहतियात बरतें।