Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं का प्रकोप जारी, आने वाले दिनों में मौसम के बदलाव की संभावना

Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं का प्रकोप जारी, आने वाले दिनों में मौसम के बदलाव की संभावना

BY: • LAST UPDATED : March 6, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है। हाल के दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में ठंडी हवाएं इसी तरह जारी रहेंगी। हालांकि, 9 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

तापमान में गिरावट

पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि रात के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सिरसा में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो और नीचे जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का असर बना रहेगा।

9 से 12 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 9 मार्च और 12 मार्च के बीच दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय होंगे, जिससे तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। हालांकि, मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद ठंड कम होने लगेगी और होली के बाद गर्मी का एहसास बढ़ जाएगा।

Advertisement

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

हालांकि दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन सर्द हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। रात के समय तापमान सामान्य से कम रहेगा, जिससे सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी। 9 मार्च के बाद तापमान में हल्की वृद्धि होगी, और धीरे-धीरे मौसम गर्म होने लगेगा।