Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य में कभी गर्मी का अहसास होता है तो कभी सर्दी का असर बढ़ जाता है। फरवरी के पहले सप्ताह में जहां दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही थी, वहीं अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अगले कुछ दिनों में फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं। साथ ही, 12 फरवरी तक प्रदेश के मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
हरियाणा में फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। इस बदलाव के कारण दिन में हल्की गर्माहट तो बनी रहेगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी।
बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड में इजाफा होगा। खासतौर पर सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव ज्यादा रहेगा। इस दौरान घने बादल और ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंडक बढ़ेगी।