Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: फरवरी में ठंड का डबल अटैक, हरियाणा में बारिश के बाद और गिरेगा तापमान

Haryana Weather Update: फरवरी में ठंड का डबल अटैक, हरियाणा में बारिश के बाद और गिरेगा तापमान

BY: • LAST UPDATED : February 3, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ठंड से राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश और शीतलहर का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 फरवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का प्रभाव और बढ़ सकता है।

फरवरी में ठंड का रहेगा असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी महीने का पहला पखवाड़ा ठंडा रहने वाला है। हालांकि, दूसरे पखवाड़े में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

हरियाणा के कई जिलों में छाया कोहरा

राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा। सिरसा के रानियां और डबवाली इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला, जबकि पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ी।

Advertisement

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट होगी। दिन के समय भी ठंड का असर बना रहेगा और लोगों को गर्म कपड़ों में ही बाहर निकलना होगा। फिलहाल मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि फरवरी के मध्य से तापमान में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।