




Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। हाल ही में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में सर्दी लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 8 और 9 फरवरी को कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बदलाव के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में बदलाव जारी, दिन में धूप, रात में ठिठुरन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में सर्दी का असर बना रहेगा। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह और रात के तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंड का असर विशेष रूप से खुले क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में अधिक महसूस किया जाएगा।




