Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: आज रह सकता है खुश्क मौसम, तापमान में होगी तेजी से बढ़ोतरी

Haryana Weather Update: आज रह सकता है खुश्क मौसम, तापमान में होगी तेजी से बढ़ोतरी

BY: • LAST UPDATED : June 7, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में जून के पहले सप्ताह के अंत तक मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जहां बीते दिनों हुई हल्की बारिश ने प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत दी थी, वहीं अब मौसम साफ रहने के साथ-साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं।

Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह-सुबह हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में जारी रेड अलर्ट

आज मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आज प्रदेश में हवाओं की दिशा बदलने की संभावना जताई गई है। वर्तमान में चल रही उत्तर-पूर्वी हवाएं पश्चिमी हवाओं में बदल सकती हैं, जिससे 6 से 9 जून तक हरियाणा का मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं आमतौर पर गर्म और सूखी होती हैं, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल और कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं। यह स्थितियां आमतौर पर गर्मी के चरम संकेतक होती हैं।

तापमान में वृद्धि के आँकड़े

वीरवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अभी भी प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जो इस बात का संकेत है कि बीते दिनों की बारिश का असर अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बीते 24 घंटे में रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में तापमान में सर्वाधिक 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई, जिससे वहां का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री तक पहुंच गया।

Advertisement