




पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा, 11 से 15 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं का असर दिखेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान स्थिर रहेगा। कुल मिलाकर, 15 फरवरी तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा, और किसी भी तरह की बारिश या बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
Haryana Weather Update: हरियाणा में सर्दी का कमबैक! पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड




