Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: रविवार रात अचानक हुई बारिश से तापमान में दर्ज हुई गिरावट, उमस भरी गर्मी बढ़ने के आसार

Haryana Weather Update: रविवार रात अचानक हुई बारिश से तापमान में दर्ज हुई गिरावट, उमस भरी गर्मी बढ़ने के आसार

BY: • LAST UPDATED : October 7, 2024

Haryana Weather Update: अंबाला सिटी में बीती रात मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे रविवार की सुबह का मौसम काफी सुहावना हो गया। जिले में कुल 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई। हालांकि, सुबह 9 बजे के बाद जब आसमान साफ हुआ, तो गर्मी फिर से बढ़ने लगी।

तापमान में दर्ज हुई गिरावट

रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में 9.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इस दौरान, अंबाला का न्यूनतम तापमान पूरे हरियाणा राज्य में सबसे कम रहा।

बारिश के चलते कई घंटो से नहीं आई बिजली

तेज बारिश के कारण रात में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, और करीब 3 घंटे बाद बिजली वापस आई। हवाओं की तीव्रता के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे बिजली की तारों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ स्थानों पर सड़कों पर गिरे पेड़ों की वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, 8 अक्तूबर के बाद से मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।

Advertisement

कृषि मौसम विज्ञान ने दी जानकारी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 8 अक्तूबर तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण राज्य में मौसम में बदलाव की संभावना है। 7 अक्तूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और वातावरण में नमी बढ़ सकती है।

Grain Market: मंडियों में रात बिताने के लिए मजबूर हुए किसान, धान की खरीदी कोई रफ्तार नहीं