Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: आसमान से बरस रही आग! हरियाणा में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, लू की चपेट में कई जिले

Haryana Weather Update: आसमान से बरस रही आग! हरियाणा में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, लू की चपेट में कई जिले

BY: • LAST UPDATED : June 12, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा इस समय चिलचिलाती गर्मी की भीषण मार झेल रहा है। लगातार पांचवें दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज आग बरसा रहा है और गर्म हवाएं लोगों को झुलसाने पर आमादा हैं। दिन के साथ-साथ रातें भी राहत देने में नाकाम साबित हो रही हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि भारतीय मौसम विभाग को इस सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी करना पड़ा है।

सिरसा बना सबसे गर्म शहर

प्रदेश के सिरसा जिले ने लगातार तीसरे दिन गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि गर्मी की यही रफ्तार रही, तो आने वाले दिनों में सिरसा सहित दक्षिणी हरियाणा के अन्य जिलों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

रेड अलर्ट जारी भीषण लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी 12 से 14 जून तक के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में 46 से 48 डिग्री, जबकि शेष क्षेत्रों में 44 से 46 डिग्री तक तापमान रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में भीषण लू चलेगी, जिससे आमजन को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। 12 व 13 जून को रेड अलर्ट और 14 जून को ऑरेंज अलर्ट है।

Advertisement

बारिश की संभावनाएं और तेज हवाएं

गर्मी से राहत की उम्मीद हालांकि 14 जून के बाद जताई जा रही है, जब कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि उस दिन 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जो लोगों को कुछ राहत पहुंचा सकती हैं।

रातें भी दे रही हैं बेचैनी

दिन की भीषण गर्मी के साथ अब रात का तापमान भी आमजन के लिए मुसीबत बन चुका है। अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी और सिरसा जैसे जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। नारनौल 29.3°C, रोहतक 28.6°C, फरीदाबाद 29.4°C और नूंह 29.1°C अगले दो दिन रातों के भी गर्म रहने के आसार हैं, जिससे लोगों की नींद और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ सकता है।