Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: होली से पहले ही तपने लगा हरियाणा, झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बारिश की संभावना

Haryana Weather Update: होली से पहले ही तपने लगा हरियाणा, झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बारिश की संभावना

BY: • LAST UPDATED : March 11, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में 12 मार्च से 14 मार्च तक बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही दिखाई देने लगा है, जिसके चलते आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे दिन के तापमान में स्थिरता रह सकती है और लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

तेजी से बढ़ रहा है तापमान

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। सबसे अधिक गर्मी महेंद्रगढ़ में दर्ज की गई, जहां तापमान 33.7 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में भी तेज गर्मी महसूस की जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आएगी। हालांकि, यह राहत अस्थायी होगी क्योंकि इसके बाद फिर से गर्मी तेजी से बढ़ सकती है।

Advertisement