Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: सावन के शिवरात्रि में बारिश की बौछार से भीगा हरियाणा, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट 

Haryana Weather Update: सावन के शिवरात्रि में बारिश की बौछार से भीगा हरियाणा, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट 

BY: • LAST UPDATED : July 23, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है जी हां सावन के शिवरात्रि में सुबह-सुबह हुई बौछारों से लोगों के चेहरे खिल गए है। मौसम विभाग ने बुधवार 23 जुलाई के लिए राज्य के सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई स्थानों पर सुबह से ही आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी और कुछ जिलों में तो बारिश ने दस्तक भी दे दी है।

बारिश की मौजूदा स्थिति

सुबह होते ही हरियाणा के चार जिलों में बारिश दर्ज की गई है। पानीपत और चरखी दादरी में हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला चल रहा है। वहीं जींद और पलवल में झमाझम बारिश ने मौसम को ठंडा और सुहाना बना दिया है।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि सुबह 9 बजे तक राज्य के 7 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन में चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद और कैथल जिलों में शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरे मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

आने वाले घंटों में मौसम का मिज़ाज

दोपहर तक गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, और झज्जर जैसे जिलों में भी बारिश पहुंच सकती है। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के हिस्सों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। किसानों के लिए यह बारिश खरीफ की फसलों के लिहाज से फायदेमंद मानी जा रही है, खासकर धान, मक्का और कपास की खेती करने वालों के लिए।