Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: बूंदाबांदी और आलो से सुहाना हुआ हरियाणा का मौसम, आज भी इन 12 जिलों में बारिश की संभावना

Haryana Weather Update: बूंदाबांदी और आलो से सुहाना हुआ हरियाणा का मौसम, आज भी इन 12 जिलों में बारिश की संभावना

BY: • LAST UPDATED : May 8, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आगामी चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। 8 मई से 11 मई तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 8 मई को राज्य के 12 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार शाम को बूंदाबांदी और ओले गिरे

बुधवार शाम को हरियाणा के कई इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। रोहतक और भिवानी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं भिवानी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बदलते मौसम के चलते तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

12 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को हरियाणा के 12 जिलों – पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल – में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 8 मई को राज्य के 10 जिलों – सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर – में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इन जिलों में धूप खिली रह सकती है और तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

Advertisement