Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने दिखाया प्रचंड रुप, लू से बेहाल हुए लोग, ये जिला बना हॉटेस्ट स्पॉट

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी ने दिखाया प्रचंड रुप, लू से बेहाल हुए लोग, ये जिला बना हॉटेस्ट स्पॉट

BY: • LAST UPDATED : May 20, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए 20 और 21 मई के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर दोपहर के समय लू के थपेड़े लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रहे हैं।

हीट वेव का कहर और प्रभावित जिले

मौसम विभाग ने 20 मई को हरियाणा के 12 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल — में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 मई को एक अतिरिक्त जिले सोनीपत को भी शामिल कर 13 जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म रहने की संभावना है।

हिसार बना तपिश का केंद्र

राज्य में सबसे अधिक गर्मी का सामना हिसार को करना पड़ा है। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा रहा। हालांकि प्रदेश के औसत तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, फिर भी तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

Advertisement

स्कूलों के समय में बदलाव

गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने फतेहाबाद सहित कुछ क्षेत्रों में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है ताकि छात्र-छात्राओं को लू से बचाया जा सके। अभिभावकों और स्कूलों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

IMD की सलाह और एहतियात

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, और खूब पानी पिएं। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार 23 मई तक प्रदेश के तापमान में कोई विशेष राहत की संभावना नहीं है। गर्म हवाएं और उच्च तापमान जारी रह सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।