Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा आग बरसा रही गर्मी, ये जिला बना प्रदेश का ‘हॉट स्पॉट’

Haryana Weather Update: हरियाणा आग बरसा रही गर्मी, ये जिला बना प्रदेश का ‘हॉट स्पॉट’

BY: • LAST UPDATED : April 24, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही पशु-पक्षियों को लू से बचाने के लिए भी एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

तापमान में मामूली गिरावट

बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का स्तर सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक बना हुआ है। यानी तापमान में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन राहत की उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है।

हिसार सबसे गर्म

प्रदेश में हिसार सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर, भिवानी में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 2.1 डिग्री की गिरावट आई, जिसके बाद वहां का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं नारनौल में गर्मी ने रफ्तार पकड़ी। यहां अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Advertisement

आने वाले दिनों में नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।