Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह-सुबह हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में जारी रेड अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह-सुबह हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में जारी रेड अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : June 5, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार खराब मौसम का सिलसिला जारी है, और गुरुवार सुबह भी इसका असर साफ देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 5 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में खराब मौसम बने रहने की चेतावनी जारी की है।

सुबह-सुबह बारिश से भीगे कई जिले

गुरुवार की सुबह हरियाणा के कम से कम पांच जिलों में बारिश हुई। इनमें चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद और हिसार शामिल हैं। चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतें पेश आईं। फतेहाबाद में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि हिसार में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

10 जिलों में आज खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने गुरुवार को हरियाणा के 10 जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। इनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, झज्जर और फतेहाबाद शामिल हैं। इन जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

बीते दिन भी कई जिलों में बरसे ओले और तेज बारिश

इससे पहले बुधवार, 4 जून की रात को भी हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम ने करवट ली थी। कैथल और सिरसा में ओलावृष्टि और भारी बारिश हुई। कैथल में ओलों के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई, वहीं सिरसा में देर रात तक मूसलाधार बारिश होती रही। हिसार में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 5 जून तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।