Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में चार दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

Haryana Weather Update: हरियाणा में चार दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद

BY: • LAST UPDATED : May 27, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। लगातार बदलते मौसम के चलते प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले चार दिनों तक हरियाणा में widespread बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई और 28 मई को प्रदेश के 14-14 जिलों में बरसात हो सकती है, जबकि 29 और 30 मई को पूरे हरियाणा में वर्षा की संभावना जताई गई है। यह बारिश न केवल तापमान में गिरावट लाएगी, बल्कि खेतों की नमी को भी बनाए रखेगी, जो खरीफ की बुवाई के लिए अनुकूल मानी जाती है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में भी आई गिरावट

भिवानी सबसे गर्म

गर्मी से राहत जरूर मिली है, परंतु तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। भिवानी, प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना रहा, जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को गर्म हवाओं और हीटवेव जैसी परिस्थितियों से राहत मिली। सोमवार को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

24 घंटे में करनाल का तापमान सबसे ज्यादा बढ़ा

पिछले 24 घंटों में सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सबसे अधिक वृद्धि करनाल जिले में देखने को मिली, जहां तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगी। इसके बाद करनाल का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Advertisement