Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में बरसात का तगड़ा झोंका, इन 13 जिलों में भारी बारिश का जारी अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में बरसात का तगड़ा झोंका, इन 13 जिलों में भारी बारिश का जारी अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : May 6, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 6 मई को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। सुबह से ही अंबाला और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है।

13 जिलों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के 13 जिलों — पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात और पलवल — में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में बारिश का अनुमान

वहीं, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और हवाएं सामान्य से तेज गति से चलेंगी। कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिलों में हल्की बारिश (25 प्रतिशत तक) की संभावना है। हालांकि इन क्षेत्रों में भी मौसम में नमी और ठंडक बनी रहेगी।

Advertisement

तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जैसे जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिलेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।