Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में मई की गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक ओर तेज़ धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश ने राहत दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम मिलाजुला रहने वाला है कहीं बारिश तो कहीं खुश्क मौसम देखने को मिलेगा।
आज यानी 10 मई को हरियाणा के चार जिलों चरखी दादरी, रोहतक, हिसार और जींद में बारिश दर्ज की गई। इन जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चलीं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।