Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, इन 13 जिलों में आज यलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, इन 13 जिलों में आज यलो अलर्ट

BY: • LAST UPDATED : July 29, 2025
Inkhabar Haryana, Haryana Weather Update: हरियाणा में जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून ने जोरदार वापसी की है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र, चंडीगढ़ द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

तेज बारिश से पहले सुबह की शुरुआत हल्की फुहारों से

सुबह के समय गुरुग्राम और पानीपत जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद से आसमान में घने बादलों ने डेरा जमा लिया है। वहीं, अंबाला और पंचकूला जिलों में मंगलवार की सुबह से ही मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। लगातार बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है और तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

इन 13 जिलों में यलो अलर्ट

IMD के अनुसार जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

Advertisement